फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांग छात्रों को मिलेंगे अब और गुणवत्तापूर्ण उपकरण

Wed, 29 Oct 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुनर्वास विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता विशेष शिक्षा डॉ. कौशल शर्मा और मेरठ सेना अस्पताल अधिकारियों
विज्ञापन
लखनऊ। डाॅ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे दिव्यांग छात्रों को अब और सुविधाजनक गुणवत्तापूर्ण उपकरण मिल सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा संकाय व बौद्धिक अक्षमता विभाग और मेरठ सेना अस्पताल के बीच एमओयू होगा। मंगलवार को पुनर्वास विश्वविद्यालय विशेष शिक्षा संकाय व बौद्धिक अक्षमता विभाग के प्रमुख डॉ. कौशल शर्मा सेना अस्पताल मेरठ पहुंचे। उन्होंने आशा स्कूल का निरीक्षण किया और वहां के शिक्षकों व कर्मचारियों से बातचीत की। अस्पताल की ओर से डॉ. कौशल को सम्मानित किया गया। अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर विक्रम पात्रा एमओयू का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें