फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिजिटल व्यवस्था से जुड़ेंगे दिव्यांग छात्र

Tue, 15 Jul 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डिजिटल व्यवस्था से जुड़ेंगे दिव्यांग छात्र
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत समावेशी शिक्षा के साथ दिव्यांग छात्रों को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके लिए क्या-क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं इसके लिए सोमवार को विवि में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की ओर से क्षमता संवर्धन विषय पर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि समावेशी शिक्षा, नवाचार, समग्र विकास व डिजिटल एकीकरण जैसे बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। विवि आने वाले दिनों में सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा। इसका सीधा फायदा छात्रों को मिलेगा। इस दौरान प्रो. अश्वनी कुमार दुबे, प्रो. सीके दीक्षित, डॉ. कौशल शर्मा, डॉ. विजय शंकर शर्मा, प्रो. आशुतोष पांडेय, डॉ. विजय शंकर शर्मा ने सुझाव दिए। 26 जुलाई तक कार्यक्रम चलेगा। जरूरी सुझावों को प्रमुखता से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें