फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई-रिक्शा चलाते पकड़ा गया दोनों पैर से दिव्यांग

Sat, 28 Sep 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में ओवरलोड व बिना कागजातों के संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने चार स्कूली वाहनों समेत 11 वाहनों को सीज करके संबंधित थानों में बंद करा दिया। शहर में दोनों पैर से दिव्यांग ई-रिक्शा चलाते मिला। इस वाहनों को भी सीज कर दिया। बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिलने पर 150 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन ने शुक्रवार की सुबह लालगंज क्षेत्र में सात ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया। ट्रकों के मालिकों को करीब चार लाख रुपये का जुर्माना जमा करने का आदेश भी दिया। वहीं दोपहर में शहर में दोनों पैर से दिव्यांग ई-रिक्शा चलाते मिला। वाहन के कागजात भी नहीं मिले। त्रिपुला के पास वह एक स्कूल की छात्राओं को लेकर ई-रिक्शा चालक आ रहा था। वाहन को सीज कर लिया गया। इसके अलावा सिविल लाइन में चार स्कूली वाहनों को भी सीज किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 12 वाहनों को सीज करने के साथ ही बिना हेलमेट के वाहन चलाते मिलने पर करीब 150 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें