फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गला रेतकर दिव्यांग ई ऑटो चालक की हत्या

विज्ञापन
गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय
विज्ञापन
गोसाईंगंज। क्षेत्र के उमेदखेड़ा में सोमवार सुबह ऑटो के अंदर दिव्यांग चालक पवन कुमार (27) की पड़ोसी मोहित रावत ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पवन ने उसे 50 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। वारदात के बाद मोहित शव को पानी से भरे गड्ढे में फेंककर भाग रहा था। इस बीच पहुंचे जेल चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार के मुताबिक मोहनलालगंज के गदियाना निवासी पैरों से दिव्यांग पवन ने दो माह पहले नगराम निवासी रिश्तेदार प्रमोद के साथ मिलकर ई ऑटो रिक्शा निकाला था। सोमवार सुबह करीब सात बजे पवन ऑटो लेकर घर से निकले। रास्ते में मिले पड़ोसी मोहित को बैठा लिया। बातें करते हुए दोनों मोहनलालगंज और फिर तेलीबाग गए। करीब ढाई घंटे बाद उमेदखेड़ा पहुंचे। यहां परेहटा रोड पर पिछली सीट पर बैठे मोहित ने चाकू से पवन की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

इसके बाद उसने शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। इसी बीच उधर से गुजर रहे जगमतखेड़ा के देशराज ने मोहित को पवन पर हमला करते देख लिया। उसने तत्काल फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जेल चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने भाग रहे मोहित को दौड़ाकर पकड़ा। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पवन के परिजन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। ई ऑटो में खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। पवन के भाई रामकुमार ने मोहित के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि मोहित ने ढाई साल पहले बहन की शादी के लिए पवन से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ समय से पवन उससे रकम वापस मांग रहा था। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

गोसाईंगंज में दिव्यांग चालक पवन कुमार की मौत के बाद बिलखते परिजन। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें