फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपासना एक्सप्रेस की पैंटीज कार में मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे की टीम ने सोमवार को चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में उपासना एक्सप्रेस की पैंट्रीकार मेें गंदगी पाए जाने पर संचालक पर पांच हजार का जुर्माना किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में खामियां भी पाई गई। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला के मुताबिक, चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर में टीम ने तीन अवैध वेंडरों की भी पकड़ा। इनमें एक भी वेंडर टीम को स्टेशन परिसर में सामान बेचने का प्राधिकार पत्र नहीं दिखा सका। इन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान भी कई ट्रेनों की पैंट्रीकार की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें