लखनऊ। माध्यमिक शिक्षक निदेशक ने शिक्षकों की मांगों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के पदाधकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। संगठन की ओर से 10 फरवरी को निदेशक शिविर कार्यालय में धरना प्रस्तावित है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, सिटीजन चार्टर लागू करने, वित्त पोषित स्कूलों का राजकीयकरण समेत कई मांगें लंबित हैं। कई बार वार्ता व धरना-प्रदर्शन के बावजूद इनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। वार्ता के बाद भी शिक्षक धरना देंगे।