फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कार्यालय कराया गया खाली; जांच जारी

Mon, 26 May 2025 02:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

परिवार कल्याण महानिदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद कार्यालय को खाली कराया गया है। वजीरगंज पुलिस और बम स्क्वायड टीम मौके पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
परिवार कल्याण महानिदेशालय का कार्यालय कराया गया खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को वजीरगंज स्थित परिवार कल्याण महानिदेशालय को मेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जानकारी मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी दफ्तर से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड टीम जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


परिवार कल्याण महानिदेशालय का कार्यालय जगत नारायण रोड पर स्थित है। दोपहर करीब 1:30 बजे डीजी को एक मेल आया। मेल में कार्यालय को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डीजी ने कार्यालय में मौजूद लोगों को बाहर निकलने के निर्देश दिए। 

बम स्क्वाड टीम कार्यालय परिसर की जांच में जुटी

निर्देश मिलते ही सभी लोग आनन-फानन बाहर निकल गए। मामले की जानकारी वजीरगंज पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने बम स्क्वायड टीम को भी बुलाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बम स्क्वाड टीम पूरे कार्यालय परिसर की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें