फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब महबूबनगर के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से हैदराबाद के महबूबनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए संबंधित रूटों पर एनओसी की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि महबूबनगर तेलंगाना से 100 किमी दूर है। नई ट्रेन शुरू होने से तेलंगाना जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में हैदराबाद के चारलापल्ली के लिए गोरखपुर-चारपल्ली एक्सप्रेस, सिकंदराबाद के लिए गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और काचेगुड़ा के लिए लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चल रही है। महबूबनगर के लिए साप्ताहिक ट्रेन चलेगी। प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें