फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ से 30 मार्च से शुरू होगी श्रीनगर की सीधी उड़ान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिए अब लखनऊ से यात्रियों को सीधी उड़ान मिल सकेगी। 30 मार्च से लखनऊ-श्रीनगर के बीच यह सेवा शुरू होगी। यह फ्लाइट रोजाना संचालित होगी।
विज्ञापन

एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह 5:20 बजे श्रीनगर के लिए फ्लाइट संख्या 6ई-6945 उड़ान भरेगी और सुबह 7:45 बजे श्रीनगर में लैंड करेगी। वापसी में फ्लाइट संख्या 6ई-6524 शाम 5:50 बजे श्रीनगर से उड़ान भरकर शाम 7:40 बजे अमौसी पहुंचेगी। लखनऊ से श्रीनगर के बीच की दूरी तय करने में फ्लाइट को 1ः55 घंटे का समय लगेगा। श्रीनगर के लिए पहले भी फ्लाइट थी, पर लंबे समय से यह सेवा बंद चल रही थी। पहले श्रीनगर की फ्लाइट वाया चंडीगढ़ चलती थी। दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रनवे मरम्मत के समय में कमी करवाई है, जिसके बाद विमान सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें