फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मलेशिया के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान

Sun, 28 Feb 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन के लिहाज से मलेशिया लोगों का सबसे पसंदीदा शहर है। हर साल देश से तकरीबन सात लाख टूरिस्ट मलेशिया घूमने जाते हैं।
विज्ञापन


इस संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से अब लखनऊ टू मलेशिया डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इस संबंध में इंडियन व मलेशियन गवर्नमेंट के बीच बातचीत चल रही है और उम्मीद है कि साल के अंत तक इस पर अंतिम मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


यह जानकारी मलेशिया टूरिज्म की ओर से शनिवार को निदेशक आमरान ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीयों को मलेशिया में अपनत्व का अहसास होता है, जहां एक ओर हिंदू देवी-देवताओं के प्राचीन मंदिर हैं, वहीं अत्याधुनिक तकनीकी से बने नए पर्यटन केंद्र भी हैं। इस मौके पर शहर के टूर ऑपरेटरों के साथ विचार-विमर्श व सेमिनार भी हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें