फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : डीआईओएस स्वीकृत करेंगे शिक्षकों का 30 दिन तक का अवकाश, अवकाश स्वीकृत करने के नियमों में बदलाव

Thu, 15 Dec 2022 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा है कि जनवरी 2023 से अध्यापकों के सभी प्रकार के अवकाश आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकृत होेंगे। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वह अध्यापकों की वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन
प्रीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों से लेकर राजपत्रित अधिकारियों तक का अवकाश स्वीकृत करने के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। एलटी ग्रेड शिक्षकों व प्रवक्ताओं को 30 दिन तक का चिकित्सा व उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने का अधिकार अब जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को होगा। 

विज्ञापन


पहले यह अधिकार प्रधानाचार्य के पास था। प्रधानाचार्य अब केवल आकस्मिक अवकाश ही स्वीकृत कर सकेंगे। वहीं, अब मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा को इसका शासनादेश जारी करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत चार महीने तक तक का चिकित्सा, उपार्जित, बाल्य देखभाल, अध्ययन, असाधारण, मातृत्व व प्रसूति अवकाश मंडलीय उप शिक्षा निदेशक स्वीकृत करेंगे। 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक भी कर सकेंगे अवकाश स्वीकृत
माध्यमिक शिक्षा के अवकाश स्वीकृत करने के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पर जल्द ही शासनादेश जारी होने की संभावना है। इस प्रस्ताव के तहत शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) व अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अब कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अलबत्ता ऐसे सभी अवकाश जो अभी तक शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) और अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) स्वीकृत करते थे उसके लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को अधिकृत किया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक 30 दिन से अधिक व 90 दिन तक का चिकित्सा और 30 दिन से अधिक व 60 दिन तक का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करेंगे। मंडलीय संयुक्त निदेशक अपने अधीनस्थ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उपार्जित अवकाश का नकदीकरण और महिला अधिकारियों को 30 दिन का बाल्य देखभाल अवकाश दे सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि नई व्यवस्था के तहत मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने पर आसानी से अवकाश स्वीकृत होंगे। शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत कराने के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी। 

जनवरी से ऑनलाइन ही स्वीकृत होंगे सभी अवकाश : गुलाब देवी 
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा है कि जनवरी 2023 से अध्यापकों के सभी प्रकार के अवकाश आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकृत होेंगे। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वह अध्यापकों की वर्चुअल उन्मुखीकरण कार्यशाला में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा कीगुणवत्ता बढ़ाने के लिए कक्षाओं में एससीईआरटी द्वारा तैयार शिक्षक मैनुअल गाइड उपलब्ध कराई जाएगी। अलंकार प्रोजेक्ट, अधिगम स्तर की प्राप्ति के लिए एनईपी के तहत शिक्षा अभियान, डेटा आधारित अनुश्रवण तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन शिक्षण दिया जा रहा है। एससीईआरटी द्वारा फरवरी से मार्च 2023 के बीच सभी जिलों में डायट में उत्कृष्ट शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। मौके पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने बताया कि अगले दो महीनों में प्रोजेक्ट अलंकार के लिए संबधित डीआईओएस से संपर्क कर अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें