फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव !, अखिलेश यादव के लिए नई सीट की तलाश

Thu, 17 Jan 2019 12:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा व सीटों पर बंटवारा होने के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ सकते हैं। डिंपल कन्नौज से चुनाव लड़ सकती हैं जबकि अखिलेश के लिए नई सीट खोजी जा रही है। हालांकि उन्हें बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में कई सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ने कहा था कि अगला चुनाव डिंपल नहीं लड़ेंगी। अखिलेश यादव ने कहा था कि नेताजी मुलायम सिंह यादव लोकसभा का चुनाव मैनपुरी से लड़ेंगे। 

उन्होंने कहा था कि मैं तो कन्नौज से चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि डिंपल यादव कन्नौज सीट से ही चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं अखिलेश यादव के लिए कोई दूसरी सीट की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि डिंपल यादव अभी भी कन्नौज से ही सांसद हैं। डिंपल 2012 से कन्नौज की सांसद चुनी जा रही हैं।
विज्ञापन


जयंत ने अल्लामा इकबाल का शेर ट्वीट कर दिया बुलंद हौसले का संदेश
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद बुधवार रात मशहूर शायर अल्लामा इकबाल के एक शेर के जरिये गठबंधन को लेकर बुलंद हौसले का संदेश दिया। 
विज्ञापन

अखिलेश ने जयंत के लिए भेजी अपनी गाड़ी

जयंत ने अखिलेश के साथ मुलाकात के फोटो के साथ ट्वीट किया,- उकाबी रूह जब बेदार होती है जवानों में, नजर आती है उनको अपनी मंजिल आसमानों में। इस शेर का मतलब भी यही है जब तेज-तर्रार नौजवानों की रुह बुलंद होती है तो उन्हें अपनी मंजिलें आसमानों में नजर आने लगती है।

अखिलेश यादव ने जयंत के साथ मुलाकात में पूरा शिष्टाचार निभाया। उन्होंने जयंत को लाने और भेजने के लिए एयरपोर्ट पर अपनी निजी गाड़ी भेजी। दरअसल, अखिलेश और जयंत की यह मुलाकात दिल्ली में होनी थी, लेकिन कार्यक्रम टलने पर उन्हें लखनऊ आने के लिए कहा गया था। 

इसकी भनक पार्टी नेताओं को भी नहीं लगी। वे सीधे सपा दफ्तर आए और वहीं चले गए। वहीं पर रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे समेत कुछ अन्य लोगों को बुलाया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें