फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सपा में भी उठी डिंपल को आगे करने की मांग

Tue, 18 Nov 2014 12:25 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना वाजपेयी ने डिम्पल यादव को पार्टी का महिला चेहरा बनाए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने हर बूथ पर दस महिला कार्यकर्ता तैनात करने की भी बात कही।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि समाजवादी महिलाएं सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते पंचायतों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था, जिसे महिलाएं कभी नहीं भूल सकतीं।
विज्ञापन

डिंपल ने दिया WHO रिपोर्ट का हवाला

कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि सपा ने महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। समाजवादी पेंशन शुरू की गई, जिससे सामाजिक सुरक्षा मिली है।

उन्होंने भ्रूण हत्या और कुपोषण के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। कहा कि यूपी में मातृ और शिशु मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है, इसे डब्ल्यूएचओ ने भी स्वीकारा है।

उन्होंने वीमेन हेल्पलाइन सेवा 1090 के ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सम्मान कोष बनाया गया है, जिससे पीड़ित महिलाओं की मदद की जाएगी।

बच्ची के जन्म के समय दहेज की चिंता छोड़ उसकी बेहतर शिक्षा की चिंता करनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें