फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिम्पल ने मोदी को बताया झूठ का पिटारा, कसाब को दिया नया फुलफॉर्म

Sat, 25 Feb 2017 08:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ड‌िंपल यादव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अख‌िलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद ड‌िम्पल यादव श‌न‌िवार को जनसभा को संबोध‌ित करने गोंडा के मेहनौन क्षेत्र में पहुंची। यहां उन्होंने मोदी को न‌िशाने पर ल‌िया और सपा सरकार की उपलब्ध‌ियां भी ग‌िनवाईं।
विज्ञापन


ड‌िम्पल ने कहा, यूपी का चुनाव हमारे बच्चों के भव‌िष्य का चुनाव है। चुनावी भाषणों के दौरान चले फुल फॉर्म के ट्रेंड के बीच ड‌िम्पल ने कसाब का नया मतलब बताया, क से कंप्यूटर, स से स्मार्टफोन, ब से बहनों के ल‌िए बहुत सारी योजनाएं हैं। बता दें क‌ि अम‌ित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान बयान द‌िया था क‌ि कसाब में क का मतलब कांग्रेस, स का मतलब सपा और ब का मतलब बसपा है।

ड‌िम्पल ने कहा, हम एंबुलेंस सेवा दे रहे हैं, आने वाले समय में जानवरों के लिए भी एंबुलेंस और दवाई आपके गांव तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने मोदी सरकार पर न‌िशाना साधा और कहा, बीजेपी के लोग कानून व्यवस्था को लेकर झूठ बोलते हैं। केंद्र सरकार ने यूपी के साथ सौतेला व्यवहार क‌िया है। ड‌िम्पल ने अख‌िलेश को यूपी का बेटा बताते हुए कहा, बाहर से आया एक सांसद लोगों को बहका रहा है। उन्होंने मोदी को झूठ का प‌िटारा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें