फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल तय करें गायत्री के साथ क्या सुलूक होः उमा भारती

Mon, 20 Feb 2017 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा की लहर में डूबती हुई नाव पर सवार दो दुश्मनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है, लेकिन नाव को डूबने से अब कोई नहीं बचा सकता है। नोट बंदी कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर क्या कार्रवाई हो और अखिलेश सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की, इसका जवाब सीएम की पत्नी डिंपल यादव दें। क्योेंकि एक महिला ही दूसरी महिला का दर्द समझ सकती है।

ये बातें रविवार को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सवैया धनी में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा सफाई अभियान मंत्री उमा भारती ने कहीं। 
विज्ञापन
उन्होेंने कहा जिस तरह कंस ने अपने पिता को बंदी बनाकर सत्ता से बेदखल कर दिया था, उसी तरह अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह को अपदस्त कर दिया है। सपा की सरकार के मंत्री बहन-बेटियों की आबरू खुलेआम लूट रहे है और एफआईआर तक नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

भाजपा नहीं रखती चेहरे की राजनीति

उमा भारती - फोटो : amar ujala
गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जिस प्रकार लहर में डगमगाती नाव पर सवार दो दुश्मन सहारे के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लेते हैं, उसी तरह बीजेपी की लहर से घबराए राहुल व अखिलेश ने एक दूसरे का हाथ थामा है।

इस गठबंधन का हाल 1993 के सपा-बसपा गठबंधन के हाल से भी ज्यादा खराब होने वाला है। कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सीएम पद का चेहरा है। भाजपा चेहरे की राजनीति नहीं रखती।

यूपी का सीएम ईमानदार, समाज व देश के लिए मर मिटने वाला होगा। भाजपा परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति नहीं करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी कर राष्ट्रवाद की भावना का एक नमूना पेश किया है।

एक चाय बेचने वाला देश का पीएम बना है, सबको इस पर गर्व होना चाहिए। यूपी में सरकार बनने पर यहां का तेजी से विकास होगा। इस मौके पर उत्कृष्ट मौर्य, राकेश मौर्य, संघमित्रा मौर्या मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें