फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ लाइव कंसर्ट: कई लोगों के मोबाइल चोरी, कार्यक्रम के बाद जाम से कराहा शहर, फंसी एम्बुलेंस

सार

Diljit Dosanjh live concert: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट ने कई मुसीबतें भी खड़ी कीं। यह अलग बात रही कि प्रशंसकों ने इस कार्यक्रम को बहुत एंज्वाय किया। 
विज्ञापन
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इकाना स्टेडियम के बाहर शुक्रवार को जश्न का माहौल था। यहां न तो विश्व कप और न ही आईपीएल का कोई मुकाबला था। युवाओं की टोली उल्लास से सराबोर थी। ये सभी अपने चहेते पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। कंसर्ट का समय रात आठ बजे था, लेकिन प्रशंसक दोपहर दो बजे से ही स्टेडियम के बाहर पहुंच गए थे।

विज्ञापन


हजारों की भीड़ को सिर्फ गेट खुलने का इंतजार था। जैसे ही इंट्री शुरू हुई, लोग शोर मचाते हुए स्टेडियम में प्रवेश कर गए।रात आठ बजे दिलजीत स्टेज पर आए और बोले-भौकाल मचा देंगे, मुस्कुराइये पंजाबी लखनऊ आ गए। दिलजीत ने यूपी सरकार की तारीफ की। कहा, जगह-जगह सूर्य नमस्कार के बोर्ड लगाए गए हैं, जो सराहनीय है। बोले, लखनऊ पुलिस ने पूरे कार्यक्रम को शानदार तरीके से कराया। मैं सभी पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट करता हूँ। इसके बाद उन्होंने गाना शुरू किया। दिलजीत ने पांज तारा ठेके उत्ते बहके तारेया मैं तेरा सारा गुस्सा, तू मुझे कबूल मै तुझे कुबूल, पैसों पूसे बारे, बिल्लो सोचे दुनिया जाट पैदा होया बस छौं वास्ते और डू यू नो समेत कई गाने गाए। दिलजीत के गानों पर श्रोता देर रात तक झूमे।

चोरी हुए मोबाइल 
इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कंसर्ट में मौजूद कई प्रशंसकों के मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ितों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


जाम में फंसी एम्बुलेंस, कई लोगों की छूटी फ्लाइट
सुल्तानपुर रोड पर देर शाम को जाम का ऐसा आलम था कि एम्बुलेंस को भी रास्ता नहीं मिला। कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम के कारण एयरपोर्ट जाने के लिए निकले कई लोगों की फ्लाइट भी छूट गई। शहीद पथ पर ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन नियमों का पालन होता नहीं दिखा। अहिमामऊ चौराहा, अर्जुनगंज, कैंट और गोमतीनगर तक वाहनों का दबाव देखने को मिला। कंसर्ट के खत्म होने के बाद हालात और खराब हो गए। एक साथ हजारों की संख्या में लोग वाहनों के साथ निकले। इसकी वजह से देर रात तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

घर जाने के लिए वाहन का करते रहे इंतज़ार

सुल्तानपुर रोड पर बड़ी संख्या में लोग वाहनों का इंतज़ार करते दिखे। काफी देर तक लोगों को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिली। अहिमामऊ के पास पुलिस वाहनों को रुकने नहीं दे रही थी, जिसके कारण लोग चौराहे से दो सौ मीटर दूर खड़े होकर ऑटो, टेम्पो, बस आदि का इंतज़ार करते दिखे। शाम से लेकर रात 11 बजे तक सुल्तानपुर रोड पर यातायात का दबाव रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें