फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी बोर्ड की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं, हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में होते शामिल

Mon, 16 Feb 2026 09:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं होगा। हालांकि, इस बार तैयारी थी, लेकिन अभी यह पूरी नहीं हो सकी है। हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
यूपी बोर्ड कॉपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद कॉपियों का डिजिटल मूल्यांकन अभी नहीं होगा। हालांकि, इस बार इसकी तैयारी थी। इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक जिले से शुरू करना था। लेकिन, अभी इस पर उच्च स्तर से सहमति नहीं बन सकी है। ऐसे में इसे आगे प्रभावी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं। इस साल 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में 53 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। इसके लिए 8033 केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद कई नए कदम उठा रहा है।

वहीं इतनी बड़ी संख्या में कॉपियों का मूल्यांकन करना भी एक चुनौती होती है। इसे देखते हुए किसी एक जिले की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी परिषद की ओर से चल रही थी। ताकि परिणाम और जल्द दिया जा सके। हालांकि तैयारी पूरी न होने पर इसे फिलहाल ड्रॉप कर दिया गया है। अगले साल इसे आवश्यक तैयारी पूरी कर लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार इंटरमीडिएट में घट गई छात्राओं की संख्या

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। करीब 80 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। 

इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 12,07,726 छात्राएं हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में छात्राओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8,140 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी और मूल्यांकन 19 मार्च से दो अप्रैल तक 261 केंद्रों पर कराया गया था। इस दौरान इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 27,05,009 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें छात्राओं की संख्या 12,46,306 थी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि इस बार परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले वर्ष की तुलना में इंटरमीडिएट में इस बार छात्राओं की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें