फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो के पंजीयन निरस्तीकरण में आ रहीं दिक्कतें

Fri, 13 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ऑटो के पंजीयन निरस्तीकरण में आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ आटो ओनर्स-चालक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने ऑटो स्वामियों की समस्याओं को लेकर परिवहन आयुक्त से मुलाकात की। समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष किशोर पहलवान ने बताया कि 15 वर्ष आयु पूरी कर चुके वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने में प्रदूषण प्रमाणपत्र व बैंक की एनओसी मांग रहा है, जिससे महीनेभर से पंजीयन निरस्त नहीं हो पा रहा है। इस पर परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने एनआईसी के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर पंजीयन निरस्तीकरण की समस्याओं को दूर करने को कहा।
विज्ञापन



व्यापारी हितों की न हो अनदेखी
लखनऊ। यात्री यातायात की सुविधा के साथ ही उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखता है, इसे लेकर बृहस्पतिवार को डीआरएम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने रेलवे से माल की सप्लाई करने वाले व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने देने का आश्वासन दिया। बैठक में सीनियर डीसीएम फ्रेट गौरव दीक्षित एवं सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव सहित इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड फूलपुर, इंडोरामा इंडिया प्रा.लि. सिंदूरवा, एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी प्रा.लि. गौरीगंज, आरसीसीपीएल प्रा.लि. कुंदनगंज संस्थानों के प्रतिनिधि व व्यापारी शामिल हुए। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें