फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंप लगाकर बस से चोरी कर रहे थे डीजल, तीन कर्मियों की होगी जांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार के मुजफ्फरपुर से आलमबाग आ रही बस में पंप लगाकर डीजल चोरी की जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद संविदाकर्मी दो ड्राइवर व एक कंडक्टर को पूछताछ के लिए सोमवार को तलब किया गया है।
विज्ञापन

चारबाग डिपो की बस (यूपी 78 एलएन 0287) आलमबाग बस टर्मिनल से अयोध्या और गोरखपुर के रास्ते बिहार के मुजफ्फरपुर तक चलती है। 10 सितंबर को मुजफ्फरपुर से लखनऊ वापसी के दौरान इस बस की जांच की गई, जिसका सवा दो मिनट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में चेकिंग दल ने बस को रोककर चालक से डीजल चोरी के बारे में पूछताछ की। बस से पंप के जरिये डीजल निकालकर पानी के गैलन में भरा जा रहा था, जिसे छिपाकर एक प्लास्टिक की बोरी में रखा गया था। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को अधिकारियों ने संविदा चालक शीष कुमार, अभय प्रताप सिंह और संविदा परिचालक तृतीय अमित कुमार को तलब किया है।
डीजल चोरी में 16 कर्मी रडार पर
चारबाग डिपो में तीन संविदाकर्मियों के पकड़े जाने के बाद सख्ती बढ़ाई गई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि 16 ऐसे बस ड्राइवर-कंडक्टर चिह्नित किए गए हैं, जो डीजल औसत काफी कम ला रहे हैं। ऐसे संविदाकर्मियों पर डीजल चोरी का शक है। इनसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन


Iमुजफ्फरपुर से आने वाली बस में डीजल चोरी करने के मामले में तीन लोगों को तलब किया गया है। इसके अलावा जिन बसों में डीजल औसत कम आ रहा है, उनके संविदा चालक-परिचालकों को चिह्नित किया गया है। 16 लोग मिले हैं, जिनका औसत खराब है। उनके खिलाफ जांच होगी।I
विज्ञापन

I- बनारसी राम, एआरएम, चारबाग डिपोI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें