शनिवार रात शहीद पथ थाना गोसाईगंज स्थित डायल 100 के कंट्रोल रूम से दो महिला कर्मियों को उनके घर छोड़ने जा रही वैन दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
वैन में सवार दोनों कर्मियों और गार्ड को मामूली चोंटे आई हैं। लोहिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उनके घर छोड़ दिया गया।
पुलिस के मुताबिक डायल 100 के कंट्रोल रूम में नाईट शिफ्ट करने वाली शालिनी मिश्रा और पूजा मिश्रा को छोड़ने के लिए वैन शहीद पथ पर आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई।
टक्कर आगे चल रही गाड़ी द्वारा अचानक तेज ब्रेक लगाने की वजह से हुई। वैन में बैठा गार्ड जितेंद्र यादव भी घायल हो गया।
100 नंबर पर सूचना करने पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने सभी को लोहिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार और जांच के बाद सभी को उनके घर छोड़ दिया गया।