फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेढ़ घंटे तक बिजली गुल होने से केजीएमयू में जांच ठप, शाम को दो घंटे फिर हुआ संकट

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की ओपीडी में शनिवार को बिजली गुल होने से मरीजों को डेढ़ घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे बिजली जाने से पंजीकरण, फीस जमा करने और जांच रिपोर्ट लेने का काम ठप हो गया। शाम चार से छह बजे तक भी बिजली गुल रहने से जांच कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन

केजीएमयू की ओपीडी में प्रतिदिन सात से आठ हजार मरीज आते हैं। यहां पंजीकरण, फीस, रिपोर्ट वितरण और पैथोलॉजी जांच के लिए बारकोड जैसे काम होते हैं। भर्ती मरीजों की रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी संबंधी जांच भी होती हैं। बिजली गुल होने के बाद पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग गई। कई मरीज परचा बनवाने के लिए इंतजार करते रहे। जांच करा चुके मरीजों को रिपोर्ट हासिल करने में भी दिक्कत हुई। मरीजों ने बिजली और सर्वर की समस्या के कारण देरी की बात कही। करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
शाम चार से छह बजे तक फिर बिजली गुल रही। इस दौरान सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी बड़ी मशीनें नहीं चल सकीं। केजीएमयू प्रवक्ता केके सिंह ने बताया कि कुछ समय के लिए बिजली गुल हुई थी। जनरेटर बैकअप से आपूर्ति शुरू कराई गई थी। बड़ी मशीनों पर जांच कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें