फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डायबिटीज से पैरों की नसों को पहुंच सकता है नुकसान, नियमित जांच जरूरी

विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने से पैरों की नसें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इससे सुन्नपन, झनझनाहट, जलन और दर्द की समस्या होती है। संवेदना कम होने पर मरीज को चोट या घाव का पता भी नहीं चलता जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यह जानकारी केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. सतीश कुमार ने दी।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में न्यूरोमस्कुलर समस्याओं में टखने और पैर के पेडोर्थिक प्रबंधन पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। 19 से 21 नवंबर तक चलने वाली कार्यशाला का उद्घाटन अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह और डॉ. सतीश कुमार ने किया।
डॉ. सतीश ने शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा और अधिक कैलोरी वाले खानपान को डायबिटीज के प्रमुख जोखिम कारक बताया। उन्होंने नियमित रूप से पैरों की जांच कराने की सलाह दी। कार्यशाला में विशेषज्ञ पैर की विकृतियों, मांसपेशियों के असंतुलन, फुट मेजरमेंट, तलवों पर दबाव और चाल के आकलन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें