फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद : धर्मेंद्र सिंह और निर्मला पासवान निर्विरोध निर्वाचित, 75 हुई भाजपा के सदस्यों की संख्या

Thu, 04 Aug 2022 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार के नामांकन वापस नहीं लेने पर रिटर्निंग अधिकारी बृजभूषण दुबे ने भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन
विधान परिषद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर हुए उप चुनाव में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 75 हो गई है। परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन और पूर्व एमएलसी जयवीर सिंह ठाकुर के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उप चुनाव हुआ।

 

इसमें अहमद हसन के निधन से खाली हुई सीट पर भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को उम्मीदवार बनाया। वहीं जयवीर सिंह के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष निर्मला पासवान को उम्मीदवार बनाया। सपा ने धर्मेंद्र सिंह के सामने कीर्ति कोल का नामांकन दाखिल कराया था लेकिन उनकी आयु 30 वर्ष से कम होने के कारण नामांकन खारिज हो गया। 

 

बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन दोपहर तीन बजे तक किसी भी उम्मीदवार के नामांकन वापस नहीं लेने पर रिटर्निंग अधिकारी बृजभूषण दुबे ने भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या 73 से बढ़कर 75 हो गई है। सौ सदस्यों वाली विधान परिषद के इतिहास में पहली बार भाजपा के 75 सदस्य हुए हैं। वहीं वर्तमान में परिषद में सपा के नौ, बसपा, अपना दल (एस), निषाद पार्टी व जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के एक-एक सदस्य हैं। निर्दलीय समूह के 2, शिक्षक दल के 2 और दो निर्दलीय सदस्य है। मनोनीत कोटे की छह सीटें रिक्त हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें