फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर इस वक्त खरीदें सोना, तो होगा शुभ

Wed, 30 Oct 2013 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस ‘धनत्रयोदशी’ पर शुक्रवार को खरीददारी के लिए सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


बाइक, कार, ज्वैलरी, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, कपड़े आदि खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:55 बजे से शुरू हो जाएगा।

वहीं, ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक स्थिर वृष लग्न में शाम 6:24 बजे से रात 8:20 बजे के अलावा गोधूलि बेला में पूजन का उत्तम मुहूर्त हैं। महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि बृहस्पतिवार 31 अक्तूबर को रात 8 बजे के बाद से त्योदशी लग जाएगी।

इस दिन उदया तिथि में धनतेरस का मान मिलेगा। धनतेरस रात 8:15 बजे तक मिलेगी।

उन्होंने बताया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और गृहस्थों के लिए गोधूलि बेला के अलावा वृष लग्न में शाम 6:24 बजे से रात 8:20 बजे तक का समय पूजन के लिए उत्तम है जबकि दूसरी तरह की खरीददारी के लिए अलग-अलग मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दिन आदिवैध भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। इसे कामेश्वरी जयंती भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन के पूजन से सभी कामनाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लग्न में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव ही रहता है। उन्होंने बताया कि पद्मपुराण के मुताबिक कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी ‘धनत्रयोदशी’ पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा सदा ही दूर रहती है।

कब किसकी करें खरीदारी •वाहन : सुबह 9:55 से 12:01 बजे तक और शाम 4:47 से 6:24 बजे तक।•प्रापर्टी: दोपहर 1:48 बजे से 3:11 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त, शाम 6:24 बजे से रात 8:20 बजे तक उत्तम।•आभूषण : शाम 6:24 बजे से रात 8:20 बजे तक श्रेष्ठ।•इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम : दोपहर 12:01 बजे से 1:48 बजे तक, 4:47 से 6:24 बजे के मध्य भी।•वस्त्र : दोपहर 3:11 बजे से 4:47 बजे तक।
विज्ञापन

वैधृत योग में शॉपिंग से बचेंआचार्य प्रदीप ने बताया कि सुबह से रात तक हस्त नक्षत्र रहने से इस धनतेरस पर खरीददारी के लिए उत्तम मुहूर्त है। सुबह 10:48 तक वैधृत योग होने से शॉपिंग से बचना श्रेयस्कर रहेगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें