धनंजय सिंह का करीबी है अमित टाटा
दरअसल, दो दिन पहले लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एसटीएफ ने अरबों रुपये के नशीले कफ सिरप की तस्करी करने वाले वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पार्टनर अमित सिंह टाटा को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पूर्व में भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद यह बात सामने आई कि वह बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी है।
अमित टाटा के पास से जो फॉर्च्यूनर बरामद हुई है, उसका नंबर यूपी 65 एफएन 9777 है। इस नंबर की गाड़ियों की फ्लीट का इस्तेमाल धनंजय सिंह द्वारा किया जाता है। इसके बाद मामले में धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग उठने लगी। इसी का जवाब देते हुए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की है।