फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की चेतावनी: सीयूजी नंबर मिला बंद तो होगी कड़ी कार्रवाई

Wed, 31 Jan 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को चेताया है कि उनका सीयूजी मोबाइल फोन किसी भी हाल में स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए। यही नहीं आने वाली हर कॉल का जवाब भी देना जरूरी होगा। अगर अधिकारियों ने निर्देश की अनदेखी की तो कड़ी कार्रवाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अगर आने वाली कॉल मिस भी हो जाती है तो मौका मिलते ही अधिकारी कॉलबैक करें। ये निर्देश चौकी इंचार्ज से लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों पर लागू होगा। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि पुलिस अधिकारी बिना सक्षम अधिकारी कीअनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें