आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण , निष्पक्ष व निर्बाध रूप से कराये जाने के उद्देश्य से 29 मार्च को डीजीपी ओपी सिंह ने एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा सभागार में एक गोष्ठी की। इसमें दिल्ली , हरियाणा ,उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारीगण शामिल हुए।
गोष्ठी में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी कानून व्यवस्था संदीप गोयल, ज्वाइंट सीपी ईस्टर्न रेंज आलोक कुमार, डीसीपी शाहदरा मेघना यादव, डीसीपी उत्तरपूर्व अतुल कुमार ठाकुर, डीसीपी पूर्वी दिल्ली जसमीत सिंह, हरियाणा पुलिस के योगेंद्र सिंह मेहरा आईजी रेंज करनाल, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद संजय कुमार, एसपी पलवल नरेन्द्र बिजामिया व उत्तराखंड पुलिस के अजय रौतेला आईजी गढ़वाल जोन, डीआईजी कुमाऊं रेंज अजय जोशी शामिल हुए।
इनके साथ मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ,पुलिस महानिरीक्षक मेरठ राम कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर शरद सचान ,आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद , पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा लव कुमार , पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ प्रीतिंदर सिंह, उपेंद्र अग्रवाल पुलिस उपमहानिरीक्षक/एस एस पी गाजियाबाद, वैभव कृष्ण एसएसपी गौतमबुद्धनगर, मेरठ व आगरा जोन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकगण के साथ अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे ।