लखनऊ में डीजीपी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों से बात करके व्यवस्थाओं को परखा। ट्रेनिंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को डीजीपी राजीव कृष्णा ने कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। यहीं पर नवनियुक्त आरक्षी जॉइनिंग के बाद ट्रेनिंग कोर्स (जेटीसी) के लिए आए हैं। उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
डीजीपी ने नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों से बात करके जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, यूपी पुलिस में 60,244 आरक्षियों की भर्ती की गई है। लखनऊ में उनकी जेटीसी 15 जून से शुरू हुई है।