फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : प्रयागराज की घटना पर डीजीपी बोले- मातहतों पर भरोसा, अतीक के स्थानीय मददगारों ने घटना को दिया अंजाम

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी ने कहा कि एसटीएफ और प्रयागराज कमिश्नरेट के अधिकारी सुबूतों को एकत्र करने का काम कर रहे हैं। हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है। पुलिस की तमाम टीमें शूटरों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी डीएस चौहान ने प्रयागराज में गवाह और गनर की हत्या की दुस्साहिक वारदात का जल्द खुलासा करने का दावा किया। रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एसटीएफ और प्रयागराज कमिश्नरेट के अधिकारी सुबूतों को एकत्र करने का काम कर रहे हैं। हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है। पुलिस की तमाम टीमें शूटरों की तलाश में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अतीक के स्थानीय मददगारों ने घटना को अंजाम दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस केस को जल्द अंतिम अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें