फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगतियों को जल्द करेंगे दूर, 36 हजार को मिलेगा प्रमोशन

Wed, 04 Apr 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस वीक में डीजीपी ओपी सिंह
विज्ञापन

प्रदेश में 36 हजार पुलिस कर्मियों को जल्द प्रमोशन मिलेगा। 29041 सिपाहियों को जल्द ही दीवान बनाया जाएगा और 7639 दीवान को दरोगा के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी। मंगलवार को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस वीक के पहले दिन आयोजित डीजीपी की परेड में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


परेड के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा कि वह पुलिस कर्मियों की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान दे रहे हैं। राजपत्रित अधिकारियों व अन्य पुलिस कर्मियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

साथ ही बीट सिपाहियों को आम जन से समन्वय बनाने के लिए सीयूजी मोबाइल दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए खेलकूद निधि की स्थापना के साथ साथ घटना के समय तत्काल मौके पर पहुंचने वाले पुलिस कर्मियों के मोटरसाइकिल भत्ते और वर्दी भत्ते में बढ़ोत्तरी करने पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के व्यवहार में सुधार की काफी गुंजाइश

पुलिस वीक में परेड के दौरान खड़े जवान
डीजीपी ने कहा कि पुलिस की छवि में सुधार की अभी भी काफी गुंजाइश है। इसके लिए जब तक हम समाज के वंचित वर्गों महिलाओं, वृद्ध नागरिकों, बच्चों और अन्य दुर्बल समुदायों के प्रति अपने पूर्वाग्रहों को नहीं बदलते तब तक हमारी छवि में सुधार नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कुछ पुलिस कर्मियों की वजह से पुलिस की छवि धूमिल होती है। वहीं कुछ ऐसे संजीदा और संवेदनशील पुलिस कर्मी भी हैं जो रास्ते में आम जन को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराते हैं और जाड़े में ठंड से ठिठुर रहे गरीबों के मसीहा बनकर कंबल भी बांटते नजर आते हैं। डीजीपी ने कहा कि जनता के साथ अटूट बंधन की आवश्यकता है इसके लिए हमें अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें