फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पुलिस की ढिलाई पर डीजीपी हुए नाराज : ट्रेन को आग लगा दी गई, मगर चालान शांति भंग में... ऐसा क्यों

Sun, 19 Jun 2022 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी ने कहा कि फोर्स की सही जगह पर तैनाती हो। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। माहौल खराब करने वालों की पहचान करें। जिन लोगों ने भी हिंसा की है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
अग्निपथ को लेकर जौनपुर में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी में हुई हिंसा को लेकर डीजीपी डीएस चौहान ने कुछ जिलों में पुलिस के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने जौनपुर व चंदौली का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंची। बलिया में ट्रेन में आगजनी और तोड़फोड़ जैसी हिंसात्मक घटना के बावजूद शांति भंग की आशंका जैसी मामूली धारा में 109 लोगों का चालान करने पर अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज कर होना चाहिए और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। समय पर कार्रवाई न करने वाले अफसरों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

विज्ञापन


डीजीपी ने अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन को लेकर रविवार को सभी जोन और पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फोर्स की सही जगह पर तैनाती हो। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। माहौल खराब करने वालों की पहचान करें। जिन लोगों ने भी हिंसा की है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 

अगले दो दिन महत्वपूर्ण
सूत्रों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन के लिए अगले दो दिन काफी महत्वपूर्ण है। पुलिस के पास ऐसा इनपुट है कि सोमवार को भी कुछ स्थानों पर छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें