फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव सिंह को बचाने में डीजीपी व लोकायुक्त की भूमिका: भाजपा

Tue, 21 Jul 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि घोटाले के आरोपी यादव सिंह को अभी तक कानून के दायरे से बचाने में लोकायुक्त व डीजीपी की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन


सीबीआई को जांच के दौरान इन दोनों से पूछताछ कर सच सामने लाना चाहिए। वे सोमवार को नैमिषारण्य स्थित व्यास गद्दी परिसर में भाजपा के सदस्यता अभियान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वाजपेयी ने कहा कि यादव सिंह को बचाने में सपा-बसपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सपा सरकार तो यादव सिंह के इशारे पर चल रही थी। सरकार को मजबूरन सीबीसीआईडी जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन


जांच एजेंसी के तत्कालीन डीजी एवं मौजूदा डीजीपी जगमोहन यादव ने इस मामले में एफआर लगाकर यादव सिंह को क्लीन चिट दे दी।

वहीं लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने भी जांच में यादव सिंह के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार अराजकता व कुशासन को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

जनता बुनियादी सुविधाओं को तरस रही है। प्रदेश के 27 फीसदी पीड़ित किसानों को ही 15 सौ से 18 सौ के बीच राहत मिल पाई है। बिजली की दरें बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें