फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेबर रूम में गंदगी मिलने पर डीजी ने सीएचसी प्रभारी को लगाई फटकार

विज्ञापन
निरीक्षण करते महानिदेशक परिवार कल्याण।
विज्ञापन
लखनऊ। महानिदेशक परिवार कल्याण ने रविवार को सरोजनीनगर सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर व लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई। उन्होंने पोलियो बूथ, न्यूबॉर्न स्टेबिलाइजिंग यूनिट (एनबीएसयू), आईपीडी समेत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महानिदेशक ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी उपकरणों को क्रियाशील रखने, जरूरी सूचनाओं को सीएचसी पर चस्पा करने, एनबीएसयू में एडमिशन बढ़ाने, प्रसव के अलावा अन्य मरीजों और पीडियाट्रिक मरीजों की भर्ती करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य योजनाओं संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री, फ्लेक्स को सीएचसी पर चस्पा करने के भी निर्देश दिए। एआरवी एवं एंटी वेनम वैक्सीन की 24 घंटे प्रचुर मात्रा में उपलब्धता, जरूरी दवाओं की सूची अपडेट करने और जन औषधि केंद्र के सफल संचालन के भी निर्देश दिए।
इसके बाद महानिदेशक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रावल में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से बात की और मेले में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें