फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे को दूध पिला रही महिला पर देवरानी ने फेंका खौलता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के गोइला गांव में बच्चे को दूध पिला रही ममता पर उसकी देवरानी पूनम ने खौलता पानी फेंक दिया। घटना 25 अगस्त की रात की है। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया, जहां मां की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को महिला के पति ने चिनहट थाने में भाई की पत्नी पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

गोइला गांव के राजू व सनी दो भाई है। दोनों का परिवार एक ही मकान में रहता है। राजू के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर में सनी की बेटी ने घर में गंदगी फैलाई थी।
विज्ञापन

राजू की पत्नी ममता ने इसका उलाहना सनी की पत्नी पूनम को दिया। इसे लेकर काफी देर तक कहासुनी चलती रही। किसी तरह बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
इससे नाराज पूनम ने रात 11 बजे ममता और उसके तीन साल के बेटे धर्मवीर पर खौलता पानी फेंक दिया। इस दौरान ममता अपने बेटे का दूध पिला रही थी।
चीखपुकार सुनने पर पहुंचे राजू ने आननफानन दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, ममता का चेहरा समेत शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है, जबकि मासूम धर्मवीर के चेहरे का एक हिस्सा झुलसा है।

मुझे मार देती, लेकिन मेरे बेटे को ऐसी सजा क्यों दी
राजू के मुताबिक, बेटे की हालत में सुधार है, लेकिन पत्नी ममता की हालत नाजुक बनी हुई है। उसने बताया कि अगर देवरानी गुस्से में थी तो मुझे मार देती, लेकिन मेरे बेटे को ऐसी सजा क्यों दी। रविवार को राजू ने चिनहट थाने में भाई सनी की पत्नी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक, पूनम पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें