लखनऊ के खदरा में श्री जनता रामलीला समिति द्वारा 60वां रामलीला महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार जैसे प्रसंगों का मंचन हुआ। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियां बजाईं।
लखनऊ। खदरा में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित 60वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात विश्वामित्र यज्ञ रक्षा, ताड़का, मारीच-सुबाहू वध, अहिल्या उद्धार का मंचन हुआ। इस दौरान दर्शकों की तालियां और जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन
शुरुआत मंच पर विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए राम व लक्ष्मण के साथ आगमन से हुई। कलाकार अजय कन्नौजिया ने ताड़का का ऐसा रूप धरा कि बच्चे व बुजुर्ग सहम गए। भगवान श्रीराम पहले ताड़का का और फिर मारीच व सुबाहू का वध करते हैं। इसके बाद श्रीराम अपने चरण के स्पर्श से अहिल्या का उद्धार करते हैं। अहिल्या प्रसंग का यह सजीव मंचन रामलीला कमेटी के कलाकार गौरव राठौर ने किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार शुक्ल उर्फ दीप और महामंत्री राम आधार शर्मा तथा सह निदेशक राममोहन निषाद ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
खदरा में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित 60वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात विश्
खदरा में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित 60वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात विश्
खदरा में श्री जनता रामलीला समिति की ओर से आयोजित 60वें रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार रात विश्