लखनऊ। इंदिरानगर के फरीदीनगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा हुई और परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर में महाअष्टमी के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में खिचड़ी, खीर और रसगुल्ले का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में दीपक कुमार बनर्जी, पीके डे, गौतम अधिकारी, सुभाषीष भादुरी और इंदिरा नगर आवासीय समिति के महासचिव सुनील कुमार बच्चा शामिल रहे।