आशीर्वाद लेने इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्त
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी सि्थत श्री श्री राधारमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में नव वर्ष पर लोग दर्शन करने पहुंचे। आशीर्वाद लेकर वर्ष की शुरुआत की। भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन एवं नृत्य प्रस्तुत किया। अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने श्रीमद्भगवत गीता का वर्णन किया। उनकी पुस्तक भक्ति सनातन का आधार वितरित की गई। पूरे दिन प्रसाद वितरित किया गया।
आशीर्वाद लेने इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्त