फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया के मिश्र बोले, भाजपा और सपा ने कराए दंगे

Wed, 26 Feb 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्र का कहना है कि दहशतगर्दी के जरिए भाजपा-सपा वोट बैंक का आधार तैयार कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने वरुण गांधी पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाते हुए उन्हें अमेठी से लड़ने की चुनौती दी। वे मंगलवार को कादीपुर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सपा, भाजपा एवं कांग्रेस को एक ही सिक्के का पहलू बताते हुए कहा कि ये पार्टियां कहीं धर्म तो कहीं जाति के नाम पर लोगों को बांट रही हैं।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने हत्या, लूट, डकैती व दंगों की लंबी फेहरिस्त लोगों के सामने रखी।

कहा कि यूपी में विकास कार्य ठप हैं। गुंडों, माफिया का बोलबाला है और बहन-बेटियां महफूज नहीं हैं। बसपा सरकार में जो विकास कार्य हुए थे, मुख्यमंत्री आज उसी का फीता काटने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारकाें की जांच कराने वाली सरकार बिजली के दाम चार गुने बढ़ा दिए। गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है।

उन्होंने भाजपा एवं सपा पर दंगों की साजिश रचने का आरोप लगाया। भाजपा महासचिव वरुण गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।

उन्हें शायद यह नहीं पता कि उनके पिता सुल्तानपुर से नहीं अमेठी से चुनाव लड़ते थे। यदि वह पिता का ऋण चुकाना चाहते हैं तो अमेठी से चुनाव लडे़ं।

उन्होंने कहा कि इस जिले की जनता समझदार है पूर्व में केसी पंत, गोविंद मालवीय, दीपा कौल, सतीश शर्मा जैसे दिग्गजों को वापस भेज चुकी है।

सपा पर भाजपा के खिलाफ कमजोर प्रत्याशी उतारने का भी आरोप उन्होंने मढ़ा। कहा कि चुनाव में हमारे इतने सांसद जीतेंगे किविश्लेषक दंग रह जाएंगे।

केंद्र में इस बार बसपा के बिना सरकार नहीं बनने वाली। पार्टी अध्यक्ष मायावती को प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं पाएगा।

उन्होंने पार्टी प्रत्याशी पवन पांडेय को जुझारू बताते हुए उन्हें जिताने की अपील की। जनसभा की अध्यक्षता जोनल कोऑर्डिनेटर एवं सांसद जुगुल किशोर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें