फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक और पार्षद।
विज्ञापन
गुडंबा। भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पार्षद निधि से होने वाले विकास कार्यों का शनिवार को शुभारंभ हुआ। विधायक डॉ. नीरज बोरा और पार्षद मान सिंह यादव ने 17 स्थानों पर भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन


इन कार्यों में सड़क, नाली, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, साइड पटरी और पाथवे निर्माण,पार्कों की मरम्मत व सुंदरीकरण शामिल है। विधायक ने कहा कि विकास कार्य पूरे होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, जलनिकासी और स्वच्छता की सुविधाएं मिलेंगी।

पार्षद मान सिंह यादव ने बताया कि मंगल पांडेय पार्क के पास नाली व साइड पटरी, सेक्टर-ए और सेक्टर-जी के विभिन्न स्थानों पर नाली व सड़क सुधार के साथ इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। कई पार्कों में पाथवे, मरम्मत और रंगाई-पुताई भी होगी। कार्यक्रम में राकेश पांडेय, अनुज तिवारी समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विकास कार्यों का शुभारंभ करते विधायक और पार्षद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें