फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी के सात रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्वस्तरीय, 70 करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर, डालीगंज, सिटी स्टेशन, मल्हौर, उतरेटिया, बादशाहनगर, ऐशबाग...ये उन रेलवे स्टेशनों के नाम हैं, जिन्हें इस साल विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इन्हें ‘पेरिफेरल स्टेशन’ के तौर पर विकसित किया जाएगा, ताकि चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर ट्रेनों व यात्रियों का लोड कम हो सके।
विज्ञापन

यात्री सुविधाएं उत्कृष्ट होने के साथ यहां ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। कुल 70 करोड़ रुपये के आसपास स्टेशनों के विकास पर खर्च किया जाएगा। इनकी डीपीआर अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। विकास के काम मार्च से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अमृत स्टेशन स्कीम के अंतर्गत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 44 तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 20 स्टेशनों का चयन किया गया है। इनके लिए बजट में प्राविधान किया गया है। डीआरएम सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि चारबाग, गोमतीनगर, काशी, अयोध्या, वाराणसी रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य हो रहा है। यहां कॉन्कोर्स बनाकर फर्स्ट व सेकेंड एंट्री बिल्डिंग को जोड़ा जाएगा, जबकि लखनऊ के आसपास के छोटे स्टेशनों को पेरिफेरल स्टेशनों के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन सीमावर्ती स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन स्कीम में इन्हें मिली जगह
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन, प्रतापगढ़, रायबरेली, शाहगंज, सुलतानपुर, भदोही, जौनपुर सिटी, बाराबंकी, उन्नाव, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, कानपुर पुल बायां किनारा, अमेठी, अकबरपुर, गौरीगंज, फूलपुर, मोहनलालगंज, निहालगढ़, हैदरगढ़, बाबतपुर, जंघई, लालगंज, व्यासनगर, लोहता, श्रीकृष्णानगर, ऊंचाहार, शिवपुर, बछरावां, मड़ियाहूं, जाफराबाद, चिलबिला, बादशाहपुर, कुंडा हरनामगंज, तकिया, भरतकुंड, दर्शननगर, लंभुआ, वाराणसी कैंट, अयोध्या, चारबाग और काशी के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर, खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, मगहर, तुलसीपुर, बलरामपुर, लखीमपुर, बढ़नी, स्वामीनारायण छपिया, रामगढ़ हाल्ट, बहराइच, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, गोंडा, गोरखपुर और गोमतीनगर स्टेशनों का विकास एवं सुदंरीकरण अमृत स्टेशन स्कीम के तहत होगा।
रेल नेटवर्क को मिलेगी मजबूती
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन से दिलकुशा तक फोरलेन ट्रैक बनाया जा रहा है, ताकि ट्रेनों को आउटर पर रोकने के झंझट से मुक्ति मिल जाए। इसके तहत दिलकुशा में अंडरपास भी बनेगा। ऐसे ही चारबाग स्टेशन की यार्ड रिमाडलिंग का 13 साल पुराना प्रोजेक्ट भी इस साल पूरा हो सकेगा। चारबाग स्टेशन के विकास के लिए दो सौ करोड़ रुपये दिए गए हैं। चारबाग से लखनऊ जंक्शन को स्काई वाक से जोड़ा जाएगा। वहीं, गोमतीनगर के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये बजट में दिए गए हैं।
वंदे भारत का तोहफा भी मिलेगा
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर रेलवे बोर्ड का फोकस है। ऐसे में लखनऊ के रास्ते भी वंदे भारत चलाने की तैयारी है। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत लखनऊ के रास्ते गोरखपुर, अयोध्या व वाराणसी जा सकती है। इसका रूट जल्द फाइनल किया जाना है। आम बजट में रेलवे के मल्हौर में वंदे भारत एक्सप्रेस मेंटेनेंस यूनिट स्थापित करने की योजना को भी शामिल किया गया है। आलमनगर से ऐशबाग सेक्शन पर एक कार्ट लाइन बनाने की योजना को भी मंजूर किया गया है।
हाइपरलूप ट्रेनों पर आरडीएसओ करेगा काम
अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) की हाइस्पीड ट्रेनों और हाइपरलूप ट्रेनों को चलाने के प्रोजेक्ट को बजट में प्राथमिकता दी गई है। आरडीएसओ आईआईटी बीएचयू और आईआईटी चेन्नई के साथ संयुक्त रूप से हाइपरलूप ट्रेन का प्रोटोटाइप बनाएगा। वहीं, आईआईटी खड़गपुर के साथ हाइस्पीड ट्रेनों के प्रोटोटाइप पर भी काम करेगा। इसके अतिरिक्त अनुसंधान के लिए 80 करोड़ रुपये तक मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिंक बुक जारी होने पर मिलने वाली धनराशि की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें