केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा देश की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान ही नहीं बढ़ाया बल्कि विकास, सामाजिक न्याय और आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को संवैधानिक दर्जा देकर पहली बार सम्मान किया है।
सामाजिक न्याय ने प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के पांच स्थानों का सौंद्रयीकरण कराया है। साथ ही विकास के नाम पर प्रत्येक गांव में बिजली, घर, शौचालय और इलाज का प्रबंध कराया है। अब आप जैसे शूरमाओं की जिम्मेदारी है कि पांच साल तक अपना और देश का भविष्य तय करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भाई नरेंद्र मोदी को पीएम बनाए।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री जिले के बीपी शुक्ला इंटर कालेज त्रिलोकपुर में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछड़ों के जनमत से उत्तर प्रदेश में सपा,बसपा सरकार तो बनाती रही लेकिन कभी पिछड़ों के हक की लड़ाई में पिछड़ों का साथ व हक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सामाजिक न्याय का इतिहास रचा है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गांव गली एवं मोहल्ले का नही है बल्कि देश की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का है। अनु्िप्रया पटेल ने कहा कि सपा व बसपा ने मोदी के डर से ही गठबंधन बनाया है।
भाजपा विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि पूर्व की सपा, बसपा की सरकार से लोगों को सावधान रहना है। लोकसभा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी पार्टी एवं नेताओं का उद्देश्य है कि भारत का सम्पूर्ण विश्व में सम्मान बढ़े जिसे यदि कोई पूरा कर सकता है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है।
जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एव संचालन महामंत्री हर्षित वर्मा ने किया। इस मौके पर कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व विधायक राजरानी रावत, रामसजीवन वर्मा, लोकसभा संयोजक सन्तोष सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, प्रमुख विजय शुक्ला, पूर्व प्रमुख संजय तिवारी,रामनाथ वर्मा, बाल मुकुन्द गुप्ता,कमलेश शुक्ला, मसौली मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा, राम प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।