केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने लखनऊ में आयोजित क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव को संबोधित किया और कहा कि भारत इस मामले में हमेशा से ही गंभीर रहा है। दुनिया में सर्वाधिक कार्बन उत्सर्जन विकसित देश करते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन में विकसित देशों की ज्यादा भूमिका है। इसका 85 प्रतिशत हिस्सा उनके द्वारा ही उत्सर्जित है। इसलिए विकसित देशों को पर्यावरण संरक्षण के लिए विकासशील देशों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा निवेश आ रहा है जिससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी। भारत सदैव से पर्यावरण को लेकर बहुत संजीदा है। हम लगातार स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रयासरत हैं। आरके सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में क्लाइमेट चेंज पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।
इसमें विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब कोई भी देश इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। अगर एक भी देश में कार्बन उत्सर्जन ज्यादा है तो इसका प्रभाव अन्य देशों पर पड़ना भी तय है। इस दौरान कार्बन उत्सर्जन कम करने के उपायों पर विचार किया गया ताकि धरती का तापमान कम किया जा सके।