फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धूमधाम से मनाई देव दीपावली

Fri, 07 Nov 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिरों, नदी के घाटों से लेकर विभिन्न अपार्टमेंट और सोसाइटी में ध
विज्ञापन
लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिरों, नदी के घाटों से लेकर विभिन्न अपार्टमेंट और सोसाइटी में धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। भागीरथी एनक्लेव के शिव मंदिर में देव दीपावली पर दीपों से खूबसूरत आकृति बनाई गई। कुर्सी रोड सि्थत स्मृति अपार्टमेंट के स्मृतेश्वर मंदिर में भी आयोजन हुआ। पार्क व्यू अपार्टमेंट गोमतीनगर विस्तार के शिवजी मंदिर में 5001 दीये जलाए गए। सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक सिंह, राजवीर सिंह यादव, सतीश पांडेय, संदीप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। चिनहट सि्थत स्वप्नलोक कॉलोनी में देव दीपावली पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर मंदिर निर्माण शुरू किया गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से अखंड श्री रामचरितमानस पाठ कराया गया। निर्मोही अखाड़ा अयोध्या के महंत धर्मदास ने विधि-विधान से पूजा की। समापन पर भंडारा लगा। मंदिर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष दुर्गा कुमारी पाल, अध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेमचंद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिरों, नदी के घाटों से लेकर विभिन्न अपार्टमेंट और सोसाइटी में ध

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिरों, नदी के घाटों से लेकर विभिन्न अपार्टमेंट और सोसाइटी में ध

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को मंदिरों, नदी के घाटों से लेकर विभिन्न अपार्टमेंट और सोसाइटी में ध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें