फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में वायरल होने की चाह घातक : बबीता

विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में मुख्य अति​थि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। सोशल मीडिया के इस दौर में बहुत सी महिलाएं अश्लील वीडियो बना रही हैं। वायरल होने की उनकी यह चाह बेहद घातक साबित हो रही है। इससे वे खुद तो मुसीबत में फंसती हैं ही उनके परिजन भी परेशान होते है। महिलाओं को इससे बचना चाहिए। अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को अपराजिता के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

बबीता सिंह ने कहा कि बिना महिलाओं के सशक्त हुए देश विकसित नहीं हो सकता। भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाओं का सशक्त और आत्मनिर्भर होना जरूरी है। महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा पर केंद्रित विशेष संवाद में आयोग की योजनाओं से लेकर रोजगार के अवसरों और कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न महिला संगठनों, संस्थाओं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षों ने नारी सशक्तीकरण पर राय रखी। इसके साथ ही अध्यक्षों की शिकायतों और सुझावों को सुना और उस पर काम करने की बात कही। अवसर पर आयोग तक शिकायतें पहुंचाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी
सरयू एन्क्लेव अवध विहार योजना में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मीना सिंह, भागीरथी एन्क्लेव अवध विहार योजना में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. पूजा सिंह, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, इनरव्हील क्लब-312 की सचिव पल्लवी, वीमेंस शाइन चैंबर ऑफ इंटरप्रेन्योरशिप की अध्यक्ष अपर्णा मिश्रा, फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की वाइसचेयर निवेदिता सिंह, एक पहल मुस्कान संस्था की अध्यक्ष डॉ. अंजू वार्ष्णेय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की अध्यक्ष तृप्ता शर्मा, वीरांगना वाहिनी की सलोनी वर्मा, इनरव्हील क्लब अभ्युदय की अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, मां वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष पल्लवी सिंह, इनरव्हील क्लब वृंदावन-312 से सुमित्रा सिद्धार्थ, अवध लेडी क्लब की सचिव मनोरमा, एमरन फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणुका टंडन, गुड़िया फाउंडेशन की अध्यक्ष रेशमा निगम, गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति की सदस्य शशि निगम और सुशील निगम।

संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व अन्य।

संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व अन्य।

संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें