- चारबाग से कानपुर जाते वक्त रोटरी से पहले डिवाइडर करीब 25 मीटर पहले खत्म हो जाता है। इसे घटाकर 11.5 मीटर दूर किया जाएगा। इससे वहां वाहनों को खड़ा होने से रोका जा सकेगा। बेहतर ट्रैफिक के लिए 11.5 मीटर न्यूनतम दूरी रोटरी से डिवाइडर की होनी चाहिए।
- कानपुर से हरदोई की तरफ जाने के लिए दो फीट तक अतिरिक्त चौड़ाई लेफ्ट टर्न लेन पर बढ़ाई जाएगी।
- पुलिस चौकी के आगे प्रीकास्ट डिवाइडर के बाएं तरफ के इलाके को नो एक्टिविटी जोन बनाया जाएगा। इससे यहां वाहन बिना रुके सीधे आगे जा सकेंगे। इससे भी चौराहे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
- वीआईपी रोड से कानपुर रोड की तरफ जाने के लिए बनी लेफ्ट टर्न लेन के अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है। इसके अलावा सर्वे में मिले रॉग साइड पर पुलिस वाहनों का आना बंद कराएगी।
अहिमामऊ चौराहे पर भी सुधरेंगे हालात
मंडलायुक्त ने अहिमामऊ चौराहा पर भी ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए निरीक्षण किया। उन्होंने अहिमामऊ अंडरपास से एयरपोर्ट की तरफ जाने के लिए सड़क को चौड़ा करने के लिए कहा। एनएचएआई रविवार से यह काम शुरू करेगा। लेसा को भी अपने काम तेजी से पूरे कराने के लिए कहा। इसके बाद एलडीए और नगर निगम अतिक्रमण हटवाएंगे।