उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीकाकरण कक्ष पहुंचे। वहां पर टीकाकरण के लिए कोई भी मरीज न होने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यह आप लोगों की लापरवाही है। जागरूकता का अभाव है, जससे टीकाकरण में यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि करीब सवा दो लाख की आबादी वाले बछरावां क्षेत्र में 14025 टीकाकरण हो चुका है। डिप्टी सीएम ने स्नेहलता, ताज मोहम्मद, रेहान, प्राची, रूपरानी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रदान किया। नीमटीकर, तिलेंडा, बिशुनपुर, थुलेंडी, खैरहनी की निगरानी समितियों को मेडिसिन किट वितरित किया। डॉ. प्रभात मिश्रा, डॉ. हुमा कौशर. डॉ. पारूल मौजूद रहीं।
परिवार को व्यक्त की शोक संवेदना
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कार्यक्रम के बाद कोरोना महामारी में जिंदगी की जंग हार गए कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कोरोना महामारी में मृतक शत्रोहन लाल के घर पहुंचकर परिवारीजनों को शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढ़स बंधाया। कोरोना महामारी में मृतकों के परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और कहा कि पार्टी और सरकार हर पल आपके साथ है।
लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृत पत्र
विकासखंड सभागार में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, कृषि विभाग की तरफ से चयनित किसानों को बीज वितरित किए। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक ढंग से खेती करके मुनाफा कमाएं।
18 ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर जीतने का दिलाया संकल्प
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता बिल्कुल सोने की तरह देवतुल्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाथ उठवाकर जिले की 18 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प दिलवाया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता न डरने वाला है न रुकने वाला है। भाजपा सरकार के कई मंत्री, कई विधायक की कोरोना से मौत हो चुकी हैं, फिर भी हमारे विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और निराकरण कर रहे हैं।