फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे... के मंत्र पर काम कर रही भाजपा, डिप्टी सीएम बोले- उपचुनाव में जीत 2027 का आधार

Sun, 03 Nov 2024 02:18 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे... के मंत्र पर काम कर रही है। यूपी की जनता उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गहरे तनाव में हैं। कांग्रेस ने यूपी के उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र और झारखंड में सपा का साथ छोड़ दिया गया है जिससे अखिलेश गहरे तनाव में हैं। नौ सीटों में होने वाले उपचुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी और भाजपा की उपचुनाव में जीत 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे... के मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा का मंत्र सबका साथ सबका विकास है। यही कारण है कि आज भारत को विश्वस्तर पर वो स्थान प्राप्त हो रहा है जो 2014 के पहले नहीं था। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है और उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें