फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज फैजाबाद और गोंडा के दौरे पर, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को फैजाबाद और गोंडा के दौरे पर रहेंगे। वह फैजाबाद मंडल के पांच जिलों की 141 करोड़ रुपये की 120 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं, देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की सभी विधानसभाओं में एक-एक सड़क का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


फैजाबाद में समारोह का आयोजन अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा। यहां वह मंडल की लोक निर्माण विभाग 120 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में फैजाबाद में 37, अंबेडकरनगर में 31, सुल्तानपुर में 13, अमेठी में 8, बाराबंकी में 31 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास शामिल है। अंबेडकरनगर में बनने वाले पुल का भी शिलान्यास उपमुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यहां समारोह को भी संबोधित करने के बाद वह गोंडा के लिए प्रस्थान करेंगे। 

गोंडा के टॉमसन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की सभी विधानसभाओं में एक-एक सड़क का शिलान्यास करने के बाद वह भगवान घनश्याम की जन्मस्थली नारायण छपिया मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें