फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं जन समस्याएं, निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

Mon, 17 Feb 2025 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कैंप कार्यालय में जन समस्याएं सुनीं। साथ ही उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं जन समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालिदास मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया। यहां उन्होंने फरियादियों की पीड़ा सुनीं। उन्होंने लोगों हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि उनकी समस्याओं का निदान कराने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


सम्सयाओं को सुनकर उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों समस्या के निदान के लिए निर्देशित किया। कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। निर्देशित किया इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। 

उप मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता से लें। जहां जरूरत हो कठोर कार्रवाई करें। लोगों को अपनी समस्या लेकर बार बार इधर उधर न भटतकना पड़े, इसका ध्यान रखें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों आदि की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न जनपदों से कई सैकड़ा लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

फोन पर बात करके निराकरण के लिए किया निर्देशित

उप मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलों के उच्चाधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से फोन पर बात करके निराकरण के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें