डिप्टी सीएम ने भंडारे में बांटा प्रसाद
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के छत्रपति शिवाजी साप्ताहिक मिलन की ओर से सुलभ आवास गोमतीनगर में भंडारा हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा एवं रेडक्राॅस के प्रदेश सचिव रामानंद कटियार सहित अनेक लोग उपस्थित हुए। ब्रजेश पाठक ने प्रसाद वितरण कर भंडारे की शुरुआत की। हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी के साथ डॉक्टर शिवम कृष्ण, अरुण वर्मा सहित कई ने प्रसाद ग्रहण किया।